वीटो का प्रयोग कर जेपी नड्डा ने दिलाई थी कैंसर केंद्र की मंजूरी

 अंबाला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कभी ‘वीटो’ का प्रयोग कर अंबाला में कैंसर अस्पताल बनाने की मंजूरी दिलाई थी। तब स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि अटल कैंसर केयर केंद्र का उद्घाटन जब भी होगा तो वह जेपी नड्डा के कर कमलों से ही होगा। उन्हीं के हाथों 72 करोड़ रुपये की लागत से छावनी सिविल अस्पताल परिसर में कैंसर केयर केंद्र का उद्घाटन किया गया।


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उद्घाटन अवसर पर मंच से कहा कि कैंसर केंद्र मंजूर कराने के लिए पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे जेपी नड्डा की विशेष भूमिका रही थी। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा तब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे। जब वह उनके पास कैंसर केंद्र को मंजूरी कराने के लिए गए तो वहां अन्य कई लोगों ने कैंसर केंद्र को कहीं और स्थापित करने की मांग रखी थी। इन सभी मांगों को दरकिनार करते हुए जेपी नड्डा ने ‘वीटो’ का प्रयोग किया और अंबाला में कैंसर केयर केंद्र को मंजूरी दिलवाई। इसी मंजूरी की वजह से अंबाला में कैंसर केयर केंद्र का उद्घाटन हो सका है।

अनिल विज दृढ़ सोच वाले इंसान : जेपी नड्डा
कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अनिल विज दृढ़ सोच व्यक्तित्व वाले इंसान हैं, वह जो सोच लेते हैं उसे पूरा करते हैं। अभी चर्चा हो रही थी कि और अनिल विज उनसे कह रहे थे कि ‘ऐसा कहीं नहीं है, ऐसा कहीं नहीं है, मगर मैं कहना चाहता हूं कि अनिल विज जैसा भी कहीं नहीं है। उन्होंने मंच से कहा कि पहले सीट डाउन की पॉलिसी थी। जरूरतमंद लोगों को बैठे-बैठे फ्री में खाने की आदत डाली गई थी, लेकिन उनकी सरकार में स्टैंडअप की पॉलिसी है। आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें खड़ा किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

WONDER LEAF CBD OIL Reviews - Trick ALERT? IS IT 100 percent CLINICALLY Demonstrated?

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies -Your Lift Sexual conjunction?

Vitality Cbd Gummies For Sex– The Best And Easy Way To Increase Stamina